गढ़वा/हिंदुस्तान की आवाज़
गढ़वा के मेराल प्रखंड में एक महिला के साथ हैवानियत की हदें पार कर देने का मामला सामने आया है। इसे लेकर पुलिस में मामला भी दर्ज किया गया है। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के अनुसार आरोप है कि एक महिला को भरी पंचायत में 20 जूते मारने के बाद जूते पर थूक कर चाटने को मजबूर किया गया। कान पकड़कर सौ दफा उठक-बैठक कराया गया। लोगों का जी इतना से ही नही भरा तो उस पर 56 हजार रुपए का आर्थिक दंड लगते हुए सामाजिक बहिष्कार का फैसला निर्णय लिया गया। मामला काफी पुराना है। मामला 15 अगस्त की है लेकिन इसकी शिकायत अब दर्ज कराई गई है।
*क्या है मामला*
भुक्तभोगी महिला का कहना है कि वह गढ़वा जिले के मेराल थाना अंतर्गत तिसरटेटुका गांव की रहने वाली है। पीड़िता मुस्लिम समाज की है। महिला के अनुसार उसे चरित्रहीन और डायन करार देकर उसपर काफी जुल्म किया गया। इसे लेकर पंचायत में उक्त जुल्म हुआ। जिसे लेकर वह स्थानीय थाने में भी शिकायत दर्ज कराने गयी थी लेकिन मामला उस वक्त दर्ज नही हुआ। अब ऑनलाइन कंपलेन के बाद मामला दर्ज कराया गया।
महिला ने बताया कि रात लगभग 12 बजे पंचायत बिठाई गई। गांव के कई लोग उसके घर पहुंचे। उसे व उसके पति को पंचायत में ले गए।
महिला के अनुसार सार्वजनिक तौर पर महिला पर गांव के एक युवक से नाजायज संबंध के आरोप लगाए गए। उस पर डायन होने का भी आरोप मढ़ा गया। महिला और उसके पति ने इन आरोपों से इनकार किया, लेकिन पंचायत में महिला को दंडित किया गया।
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 350840
Views Today : 3
Total views : 504645