भवनाथपुर(गढ़वा)/अजित कुमार साह
प्रखंड के पंचायत सचिवालय स्वयं सेवकों की बैठक भवनाथपुर शिव मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में संघ के पूर्व अध्यक्ष निरंजन पाठक ने कार्य की अधिकता होने के कारण पद का त्याग किया। जिसे सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया। बैठक में सभी स्वयं सेवकों के सहमति से ओम प्रकाश आर्य को अध्यक्ष चुना गया। साथ ही संजय ठाकुर को सचिव व अभिषेक गुप्ता का चयन कोषाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से किया गया। संघ को मजबूती से चलाने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। स्वयं सेवकों ने बताया की आगामी 16 जनवरी तक सरकार द्वारा हमलोगों के प्रति कोई ठोस निर्णय नही लिया जाता है तो, 16 जनवरी के बाद रांची में जोरदार आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर कैलान पंचायत के उपेंद्र कुमार, गुड्डू कुमार, अजीत कुमार, बनसानी से निरंजन पाठक नितेश राही, भवनाथपुर से अभिषेक गुप्ता, सिंदुरिया से विवेक गुप्ता, अरसली उतरी से संजय ठाकुर, पंडरिया से उपेंद्र पाल, अरसली दक्षिणी से संतोष गुप्ता, विजय यादव, चपरी से अनुज कुमार सहित सभी पंचायतों के पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 7
Total Users : 351812
Views Today : 7
Total views : 505894