विसुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह

थाना क्षेत्र के महुली खुर्द गांव निवासी सहायक प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार पांडेय की मौत सड़क दुर्घटना में मौत शुक्रवार हो गयी। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार सुधीर कुमार पांडेय प्रत्येक दिन की तरह शुक्रवार शाम को अपने घर से टहलने के लिए कामता पेट्रोल पंप की ओर निकले थे। वापस घर आने के क्रम में पीछे से एक मोटरसाइकल सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिसमे वह बुरी तरह घायल हो गए। घटना में सर में गंभीर चोटें लगी थी। इस दौरान धक्का मारने वाला चालक अपनी बाइक छोड़ मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर पहुची विशुनपुरा पुलिस ने मोटरसाइकल को जब्त कर थाना ले गयी।
वही घायल सुधीर कुमार पांडेय को गम्भीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए गढ़वा भेजा गया। जहाँ गंभीर स्थिति देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया। रांची जाने के दौरान रास्ते मे ही उनकी मौत हो गयी।
वही शनिवार की सुबह मौत की खबर सुन कर उनके शुभचिंतकों व ग्रामीणों की भीड़ उनके घर पर इकट्ठा होने लगी।
खबर लिखे जाने तक शव वापस घर नही आया था।
Advertisement






Users Today : 8
Total Users : 351813
Views Today : 8
Total views : 505895