रमना (गढ़वा)/राहुल कुमार
रमना प्रखंड कार्यालय के जनप्रतिनिधि और कर्मी आमने सामने हो गए है।जबकि इस घटना में रमना मंडल भाजपा की इंट्री के बाद पुरा मामला त्रिकोणीय हो गया है। दरअसल भांगोडीह पंचायत के भागोडीह और चुंदी गांव के दो लोगो से अबुआ आवास देने और सूची में हेराफेरी किए जाने के मामले की जानकारी कनीय अभियंता मंदीप प्रसाद से प्रमुख करुणा सोनी अपने कार्यालय कक्ष मे ले रही थी। इसी दौरान दोनों मे किसी बात को लेकर कहा सूनी हो गई। करुणा सोनी ने मंदीप पर दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है।करुणा सोनी और मंदीप में हुए बहस आगे निकल कर कर्मीयों के संग बैठक ले रहे बीडीओ संजय कुमार तक पहुंच गई। वहीं भाजपा के मंडल अध्यक्ष बलजीत कुमार सोनी द्वारा कनीय अभियंता मंदीप प्रसाद को सुधार देने का वीडियो इंटरनेट मिडिया पर वायरल हो रहा है। प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी ने मामले की जांच की मांग स्थानीय प्रशासन से किया है।कार्यालय परिसर में घटी इस हंगामेदार घटना की चर्चा हर एक जुबान पर है।लोग जितनी मुह उतनी बाते कर रहे है।
पक्ष-अबुआ आवास में नाजायज राशी लेने और सूची में हेराफेरी करने के मामले की जानकारी लेते समय कनीय अभियंता मंदीप प्रसाद द्वारा दुर्व्यवहार किया गया। उनके उपर कार्रवाई होनी चाहिए।
करुणा सोनी, प्रमुख रमना
प्रमुख द्वारा लगाए गए आरोप निराधार है। प्रखंड कार्यालय में सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। जांच के बाद मामला साफ हो जाएगा।
मंदीप प्रसाद, कनीय अभियंता
प्रमुख के साथ मंदीप प्रसाद द्वारा किए गए कृत अपराध के श्रेणी में है। महिला के साथ दुर्व्यवहार का विरोध हमेशा किया जाएगा।
बलजीत कुमार सोनी, अध्यक्ष ,रमना मंडल भाजपा
प्रखंड परिसर में उत्पन्न समस्या की जानकारी मिली है। मामले की पड़ताल के बाद ही कुछ विषेश जानकारी दिया जा सकता है।
संजय कुमार,बीडीओ रमना
Advertisement







Users Today : 30
Total Users : 350123
Views Today : 32
Total views : 503727