श्री बंशीधर नगर/उपेन्द्र कुमार
शहर के अहिरपुवा में नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु शिवघोष कर रहे थे।
कलश यात्रा मंदिर से शुरू होकर झरिवा नदी गयी। वहां से कलश में जल उठाकर श्रद्धालु राजा पहाड़ी शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर वापस मंदिर में लाकर स्थापित कर दिया। इस दौरान मुख्य यजमान के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता नित्यानंद चौब पत्नी लक्ष्मी चौबे मौजूद थे। वहीं विद्वान पंडित प्रेमशंकर मिश्रा, देवराज मिश्रा सहित 3 अन्य लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना कराया। मंदिर समिति के अध्यक्ष नित्यानंद चौबे ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग स्थापना होगा। इसी दिन रूद्राभिषेक और
रात्रि में 12 घण्टे का अखंड कीर्तन भी होगा। 9 मार्च को हवन व भंडारा का आयोजन होगा।

Advertisement
उक्त दौरान शेष नारायण तिवारी, उपेंद्र तिवारी, मधु बाला देवी, रविशंकर तिवारी, गौरी शंकर तिवारी , रविरंजन तिवारी, अवधेश उपाध्याय, मिथिलेश तिवारी, उमेश तिवारी, योगेंद्र तिवारी, दीपक तिवारी, कृष्णा तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
Advertisement






Users Today : 9
Total Users : 350808
Views Today : 10
Total views : 504607