हिंदुस्तान की आवाज़/नेशनल डेस्क
झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा को गहरा झटका लगा है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बड़ी बहू और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने झामुमो छोड़ दिया है। साथ ही विधानसभा से भी इस्तीफा दे दिया है। सीता सोरेन जामा से विधायक थी। जल्द ही उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लग रही हैं। सीता सोरेन ने पार्टी छोड़ने के बाद कई आरोप भी लगाया है। सीता सोरेन ने कहा कि मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ़ साजिश किया जा रहा था। मैंने और मेरे पति ने पार्टी को खून पसीने से सींचा था। लेकिन यह सब भुला दिया है। सीता सोरेन कल्पना सोरेन के बढ़ती कद से खफा चल रही थी। सीता सोरेन के इस कदम से प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है।
Advertisement







Users Today : 27
Total Users : 351886
Views Today : 36
Total views : 505982