विसुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
प्रखंड क्षेत्र के महुलीकला गांव निवासी रामप्रवेश भुइया(50 वर्ष) की मौत लू लगने से हो गयी।
जानकारी के अनुसार मृतक गांव में ही दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। काम के दौरान लू के चपेट में आ गया था। जिससे उसकी बीती रात्रि मौत हो गयी।
रामप्रवेश की मौत की खबर सुनकर गांव में मातम छा गया। मौत के बाद परिवार के समक्ष विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। मृतक की पत्नी नेत्रहीन है। जिसके कंधे पर अब बाल बच्चो के भरण पोषण का भी भार आ गया है।
मृतक के परिवार की माली हालत काफी खराब है। अंतिम संस्कार के लिए
गांव वालों ने मदद कर क्रिया कर्म संपन्न कराया। मृतक का अंतिम संस्कार बाकी नदी के तट पर कर गया।
वही मुखिया ललित नारायण सिंह ने मृतक के परिजनों से मिलकर पत्नी की पेंशन स्वीकृति, पारिवारिक लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है।
*कैसे करेगी तीन बच्चियों की परवरिश नेत्रहीन मां*
मृतक रामप्रवेश भुइया की मौत के बाद नेत्रहीन पत्नी कुसुम देवी के जीवन पर पहाड़ टूट गया है।
किसी प्रकार अपना प्रतिदिन की घरेलू कार्य बच्चो के सहारे करती है।
मृतक रामप्रवेश ही परिवार का जीवन यापन का एक मात्र सहारा था। लेकिन पति के मौत के बाद कुसुम के जीवन में अंधेरा छा गया। अब तीन लड़की का पालन पोषण करना एक पहाड़ बन गया है।
Advertisement






Users Today : 6
Total Users : 351811
Views Today : 6
Total views : 505893