श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
जतपुरा के समीप हुए भीषण सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है। घटना गुरुवार रात डेढ़ बजे की है। सभी मृतक सिरिया टोंगर के रहने वाले हैं। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार एक टेंपू पर स्वार होकर उक्त गांव के 10-12 लोग शक्तिपुंज एक्सप्रेस पकड़ने नगर ऊंटरी रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही मालवाहक ट्रक से टक्कर हो गई। एक मृतक राजकुमार राम का शव अनुमंडलीय अस्पताल में है जबकि 4 शव सदर अस्पताल में है। अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की विस्तृत जानकारी कुछ देर में….
Advertisement







Users Today : 23
Total Users : 351857
Views Today : 26
Total views : 505944