सगमा(गढ़वा)/विनोद मिश्रा
सगमा प्रखंड के पुतुर गंव निवासी सदानंद यादव की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 6 बजे प्री मानसून की पहली बारिश हुई। इस दौरान सदानंद यादव खरकटवा से अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान हुई वज्रपात की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगो और परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए के निजी वाहन से अनुमण्डल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन उसी स्थिति में एक निजी क्लीनिक ले गए। लेकिन वहां भी डॉक्टर ने मृत बताया।
शव के घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। वहीं क्षेत्र में भी लोग इस घटना को लेकर सन्न्न रह गए। लोग शोक में डूब गए। बड़ी संख्या में लोग मृतक के घर जाकर सांत्वना दिया।
इधर घर परिवार के लोगो का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। मृतक का दाह संस्कार गुरुवार को किया जाएगा।
मृतक सदानंद यादव की चार पुत्रियां हैं। जिसमें तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। जबकि सबसे छोटी पुत्री सुनीता कुमारी की शादी 9 जुलाई को होना था। इससे पूर्व ही इस तरह की घटना से लोग हतप्रभ हैं।
Advertisement







Users Today : 23
Total Users : 351857
Views Today : 26
Total views : 505944