धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
पलायन का दंश क्षेत्र के बेरोजगार युवा लगातार झेल रहे हैं। आए दिन घर बार छोड़कर परिवार के भरण पोषण के लिए बाहर कमाने गए युवाओं की लाशे आती है। यह सिलसिला लगातार जारी है।
ताजा मामला धुरकी प्रखंड के करवापहाड़ गांव से है। इटारसी में मंगलवार को ट्रेन से गिरकर इसहाक अंसारी के 19 वर्षीय पुत्र अजमेरूदीन अंसारी की मौत हो गई। परिजनों ने बताया की मृतक एक सप्ताह पहले मुंबई काम करने गया था। काम करने के दौरान उसकी तबियत खराब हो गई। जिसके बाद वह ट्रेन से वापस घर आ रहा था। इसी दौरान इटारसी (मध्यप्रदेश)स्टेशन पर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वही मौत की सूचना रेलवे पुलिस ने परिजन को दिया।
घटना की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। खबर सुनने के बाद पूरे गांव मे शोक की लहर दौड़ गई। मृतक घर का बड़ा लड़का था।
शव लाने के लिए परिजन इटारसी रवाना हो गए हैं।
Advertisement








Users Today : 2
Total Users : 350914
Views Today : 2
Total views : 504744