विशुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
प्रखंड क्षेत्र में हुई भारी बरसात से जीवन अस्त व्यस्त हो गया। भारी बरसात के कारण जहां बिजली आपूर्ति बाधित हुई वहीं कई मकान भी ध्वस्त हो गए। चार दिनों से रुक रुक के हो रही बारिश में चितरी गांव निवासी विनय यादव पिता अवध प्रसाद यादव का पक्का मकान गिर कर ध्वस्त हो गया। भुक्तभोगी विनय यादव ने बताया कि घर मे 8 सदस्य रहते है। बारिश के कारण मंगलवार सुबह लगभग दस बजे अचानक घर के दीवारो से कम्पन के साथ आवाज आने लगा।
तभी सभी परिवार किसी तरह घर से बाहर निकल आये। इसके बाद दीवारे बारिस में ध्वस्त हो गया। पक्की दीवार जमीन पर गिर कर बिखर गया।
मकान गिरने की तेज आवाज से आस पास के लोग भी सहम गये।
उन्होंने बताया कि सभी सदस्य बाल बाल बच गये। उन्होंने बताया कि बारिस के दिनों में घर गिरने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मकान में लगे ईट सहित मकान के कुछ बचे हिस्से जर्ज़र हो चुके हैं। जो कभी भी गिर सकते हैं। घर गिरने से लगभग 4 से 5 लाख रु का नुकसान हुआ है।
वहीं पिपरीखुर्द के भोला शर्मा, नन्हकू चौधरी, लक्ष्मी साह का भी घर क्षतिग्रस्त हो गया हैं।

Advertisement
पिपरीखुर्द के भोला शर्मा ने बताया की हमलोग के मकान गिर जाने से रहने मे परेशानी हो रही है। घर गिरने से घर मे खाद सामग्री के साथ साथ अन्य समान भी दब गया है। मात्र एक रूम बचा हुआ है।
जिसमे हमलोग चार परिवार रह रहे हैं।
Advertisement
Advertisement








Users Today : 33
Total Users : 351892
Views Today : 43
Total views : 505989