विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पिपरी खुर्द में प्रवंधन समिति का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव को लेकर विद्यालय के स्कूली बच्चों के सभी अभिभावक उपस्थित थे। बैठक में पर्यवेक्षक राजकमल और ओमप्रकाश भगत के उपस्थिति में पूर्व समिति का तीन साल कार्यकाल पूर्ण होने पर भंग कर समिति का शांतिपूर्ण पुनर्गठन किया गया। इस दौरान बारह सदस्यों मे से प्रवेश ठाकुर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चंपा देवी, संयोजिका आरती देवी का चुनाव किया गया।
चुनाव को लेकर पूर्व समिति के सदस्य भी उपस्थित थे। इस मौके पर प्रधानाध्यापक बीजंती ठाकुर, अशोक पाशवान, धर्मेन्द्र सिंह(पूर्व समिति अध्यक्ष), मनु भुइयां, योगेंद्र गुप्ता, सुनैना देवी, ललिता देवी, संजीता देवी, मैना देवी, सोनू गुप्ता,अरुण गुप्ता, रामचंद्र भुइयां, वार्ड सदस्य सुनिता देवी, शिक्षक कृष्णा कुमार, बाल सांसद कांति कुमारी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
Advertisement






Users Today : 22
Total Users : 351881
Views Today : 31
Total views : 505977