धुरकी: रोजगार की तलाश में मुंबई गए युवक की संदेहास्पद मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
मुंबई में मजदूरी करने गए एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक धुरकी थाना क्षेत्र के अंबाखोरेया गांव निवासी ललन कुमार सिंह( पिता चंद्रिका सिंह) उम्र 25 वर्ष मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में मजदूर के रूप में काम करने गया हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक विगत कुछ महीने पूर्व अपने दो सगे भाइयों के साथ मुंबई में मजदूरी करने गया था। वही दिनचर्या कि तरह शनिवार को उसके दो भाई मजदूरी करने के लिए ड्यूटी चले गए। और मृतक ललन मजदूरी करने ड्यूटी नहीं गया। वो रूम पर ही उस दिन रह गया। जब मजदूरी करके वापस दोनों भाईयों ने रूम पर लौटा तो देखा कि उसके भाई ललन मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।जिसके बाद सूचना दोनों भाइयों ने कम्पनी के लोगों को दिया। कम्पनी के लोगों के सहयोग से उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां मृतक के शव को पोस्टमार्टम कर हवाई जहाज से रांची एयरपोर्ट लाया गया। वहां से एम्बुलेंस के माध्यम से सोमवार की सुबह उसका शव पैतृक गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। वही मृतक के शव को सोमवार की दोपहर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक की खबर सुनकर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि हरिलाल सिंह, बीडीसी कृष्ण कुमार सिंह मृतक के घर पहुंचकर परिवार वालो को ढांढस बनाया और सरकारी सहायता दिलाने का आश्वाशन दिया। मौके पर बसंत सिंह गोंड, शंभू राम,मोती भारती, रामकेशवर सिंह,वार्ड सदस्य हीरा सिंह,सत्येंद्र राम सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!