श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
विधायक आवास नगर गढ़ में शिबू सोरेन का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। झामुमो द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक अनंत प्रताप देव ने केक काटकर कार्यकर्ताओं को खिलाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन के स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए नारेबाजी की। मौके पर विधायक ने कहा कि आज दिशोम गुरु का 81 वां जन्म दिन है। मैं भगवान बंशीधर से उनके दीर्घजीवन की कामना करता हूं। शिबू सोरेन का जीवन संघर्षों भरा रहा है। उनके संघर्षों के कारण ही आज झारखंड अलग राज्य बन पाया है। आदिवासी, दलित शोषितों के लिए जीवन भर आंदोलन करते रहे। हम सभी कार्यकर्ता उनके पद चिन्हों पर चलने का शपथ लें। इस दौरान झामुमो अनुमंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष अमर राम, कामता प्रसाद, राहत हुसैन, रमेश चंद्रवंशी, देवेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, उपेंद्र बारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 27
Total Users : 351886
Views Today : 37
Total views : 505983