भवनाथपुर(गढ़वा)। स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में आगामी 1 जुलाई से 3 जुलाई तक गढ़वा जिला कबड्डी संघ के तत्वाधान में आयोजित होने वाली 16वीं झारखंड राज्य सीनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंगलवार सुबह 9 बजे से हाई स्कूल मैदान में टीम का चयन किया गया।
गढ़वा जिला कबड्डी संघ द्वारा जिले के सभी क्षेत्रों एवं क्लब से आए कबड्डी खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। खिलाडियों का ट्रायल संघ के अध्यक्ष विकास स्वदेशी व कोषाध्यक्ष प्रणव कुमार की निगरानी में जिला कब्बडी संघ सह आयोजन समिति के सचिव अजय गुप्ता, आयोजन समिति के अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, विमलेश कुमार, सोभनाथ शाह, संजय यादव एवं नितीश यादव ने लिया।
बालिका वर्ग में 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिनमें रानी कुमारी, बबिता कुमारी, प्रियांजली कुमारी, बेबी कुमारी, शोभा कुमारी, मोनिका कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, ज्योति कुमारी, सुमन कुमारी, करिश्मा कुमारी, रेखा कुमारी, पल्लवी कुमारी, संजना कुमारी, राधिका कुमारी व संगीता कुमारी को चयनित किया गया। जबकि प्रतियोगिता के लिए बालक वर्ग में भी 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
Advertisement







Users Today : 8
Total Users : 351658
Views Today : 8
Total views : 505683