विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राजेश कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के आदिम जनजाति बाहुल्य ग्राम सारो और पातो के गरीब असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच ठंड से बचाव हेतु कंबल का वितरण किया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं, अंत्योदय योजना से संबंधित विशेष जानकारी दिया । मौके प्रखंड नाजिर मुकुल कुमार, पंचायत सेवक जगदीश राम एवं सारो के दर्जनों ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 6
Total Users : 350844
Views Today : 8
Total views : 504650