रमना(गढ़वा)/राहुल कुमार
रमना पंचायत के चट्टनिया टोला में स्थित पीडीएस दुकानदार रामस्वरूप राम पर लाभूको का अंगुठा लगाकर राशन नहीं देने के मामले में शनिवार को सीओ विकाश पांडेय ने सहायक गोदाम प्रभारी राहूल प्रकाश के साथ डीलर राम स्वरूप राम का गोदाम जांच किया| जांच के दौरान प्रमुख करुणा सोनी एवं सामाजिक कार्यकर्ता अनुज कुमार भी उपस्थित थे| जांच के बाद सीओ विकास पांडेय ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि जांच के दौरान गोदाम में 32 बोरी गेहूं एवं 47 बोरी चावल फिलहाल पाया गया है| स्टॉक और वितरण पंजी से मिलन कराया जाएगा| उन्होंने कहा कि मार्च माह का राशन डीलर को ससमय निर्गत हो चुका है|राशन का उठाव नहीं करने वाले लाभ 10 अप्रैल तक राशन का उठा निश्चित तौर पर कर ले अन्यथा राशन लेप्स कर जाएगी| लाभुक अगर वर्तमान डीलर से राशन का उठाव नहीं करना चाहते हैं| किसी दूसरे के डीलर से टैग होना चाहते हैं तो ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं| फिलहाल 4 अप्रैल को दुकान बंद रखने के मामले में डॉलर रामस्वरूप राम से स्पष्टीकरण की मांग की गई है| स्पष्टीकरण प्राप्त होने के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement






Users Today : 8
Total Users : 351813
Views Today : 8
Total views : 505895