विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
थाना क्षेत्र के पतिहारी ग्राम निवासी अब्दुल रजाक अंसारी का घर जलकर खाक हो गया।घटना बीती रात्रि लगभग दस बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार बीती रात्रि घर के परिजन पक्का मकान में सो रहे थे। बगल के ही रहिसून बीबी घर से बाहर निकलने के दौरान देखी की पक्का मकान से सटे मिट्टी के घर मे आग लग गया है। आग को देखकर बगल के पक्का के मकान मे सो रहे रजाक अंसारीऔर उनके परिजनों को बताया उंसके बाद आनन फानन मे लोगों ने घर मे लगे आग को को बुझाने मे लग गए। आग पर किसी तरह काबू पाया गया।

वहीं अब्दुल रजाक अंसारी ने बताया कि आग लगने से तीन बैग जिसमे कपड़ा और एक सूटकेश जिसमे बीस हजार रुपया नगद, खाद्य सामग्री, पासबुक, सहित जरूरी कागजात जलकर राख हो गया है। अब्दुल रजाक अंसारी और उनके परिजनों ने बताया की हमलोग कच्चा मकान से सटे नया पक्का के मकान मे हमलोग सो रहे थे। आग कैसे लगी इसकी जानकारी किसी को पता नही चल पाया है।इस अगलगी से लाखो का नुकसान हुआ है।

वहीं सम्बंध में विशुनपुरा अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कल रात पतिहारी पंचायत अंतर्गत घटित हुई आगजनी की घटना बेहद अफसोस जनक है। सरकारी प्रावधानों के अनुसार पीड़ित व्यक्ति को हर संभव सहायता दी जाएगी।
Advertisement







Users Today : 7
Total Users : 351774
Views Today : 8
Total views : 505838