श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्री बंशीधर नगर में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल लोग हाथ में तिरंगा लेकर शहर का भ्रमण किया। इस दौरान भारत माता की जय के साथ सैनिकों को सम्मान देने के लिए नारे लगाए जा रहे थे। वक्ताओं ने कहा कि
भारत की सेना ने दुनिया को अपने शक्ति और साहस का को परिचय दिया है वह गौरवान्वित करने वाला है। सैन्य शक्ति को दुनिया ने देखा। ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को बता दिया है कि अब देश आतंकवादी घटनाओं को पूरे दमखम के साथ जवाब देगा। अगर दुबारा दुस्साहस किया तो पूरी तरह से मिट्टी में मिला दिया जाएगा। सिंदूर यात्रा सिर्फ अस्थाई रूप से रुका है, बन्द नहीं हुआ है। वक्ताओं ने इस दौरान वीर जवानों को सैल्यूट किया। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आज देश रक्षा मामले में किसी भी देश से कम नहीं है। मोदी के नेतृत्व में विश्व की सबसे ताकतवर देश बन गया है। मोदी जी ने कह दिया है कि आतंकवाद के विरूद्ध भारत की नीति ज़ीरो टॉलरेंस की रहेगी।
इस दौरान जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, वरिष्ठ भाजपा नेता शारदा महेश प्रताप देव, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय, विनय चोबे, ब्रजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश गुप्ता, लक्ष्मण राम, मुकेश चोबे, विकाश पांडेय, विक्रांत उर्फ सोनू सिंह, मथुरा राम, शैलेश चोबे, अशोक सेठ, कुमार कनिष्क, अश्विनी कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 21
Total Users : 351741
Views Today : 23
Total views : 505800