रमना(गढ़वा)/राहुल कुमार
रमना अंचल कार्यालय के अंचल निरीक्षक राजकुमार सिंह शुक्रवार अपनी लंबी और निष्ठापूर्ण सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर अंचल कार्यालय में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अंचल और प्रखंड के कर्मियों ने राजकुमार सिंह को सम्मानपूर्वक विदाई दी।

Advertisement
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए सीओ विकास पांडेय ने कहा कि राजकुमार सिंह ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी और समर्पण के साथ किया। उनकी कार्यशैली हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। राजकुमार सिंह की कमी हमेशा खलेगी| उन्होंने श्री सिंह के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।थाना प्रभारी आकाश कुमार ने राजकुमार सिंह को कुशल सहयोगी बताया|इस अवसर पर अंचल एवं प्रखंड कार्यालय के कर्मियों ने राजकुमार सिंह को शॉल, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। समारोह में उपस्थित कर्मियों ने उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं। राजकुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रमना में बिताया गया समय उनके जीवन का अविस्मरणीय हिस्सा रहेगा। इस अवसर पर प्रधान सहायक सह नाजीर रामानुज शुक्ला,राजस्व उप निरीक्षक दिवाकर सिंह,रामरक्षा सिंह, राज्य अमीन संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन कुमार ठाकुर, सुजाता कुमारी , रूपेश कुमार सहीत अंचल और प्रखंड के कई कर्मचारी, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और सहकर्मी उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 19
Total Users : 351766
Views Today : 23
Total views : 505829