धुरकी (गढ़वा)/संवाददाता: बेलाल अंसारी
धुरकी थाना क्षेत्र में हजरत इमाम हुसैन की याद में मनाया जाने वाला मुहर्रम पर्व रविवार को खाला, खुटिया, रक्सी, सगमा सहित अन्य स्थानों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताजिया, सीपड़ और अखाड़ा के साथ पारंपरिक जुलूस निकाला।
जुलूस में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने परंपरागत हथियारों से विभिन्न प्रकार के करतब दिखाए। लोगों ने डंडा, तलवार, गड़ासा आदि से हैरतअंगेज प्रदर्शन किए। जुलूस के दौरान ‘या हसन’, ‘या हुसैन’, ‘या अली’, ‘कर्बला दूर है, जाना जरूर है’ जैसे नारे गूंजते रहे।
मुस्लिम महिलाओं द्वारा मरसिया पढ़े गए, और पूरे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों की एकता भी देखने को मिली।

Advertisement
कार्यक्रम की शुरुआत खाला गांव में सीओ जुल्फिकार अंसारी और थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार द्वारा लाठी खेलकर की गई।
विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए धुरकी प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ विभिन्न क्षेत्रों में जुलूसों की सुरक्षा पर पैनी नजर बनाए हुए थे। सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्येक स्थान पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही थी।
इस अवसर पर भाजपा नेता इंद्रमणि जयसवाल, दामोदर जायसवाल, मुखिया महबूब अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि साबिर अंसारी, इस्लाम खान, सदाकत अंसारी, कुद्दुस अंसारी, इसराइल खान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 11
Total Users : 352440
Views Today : 11
Total views : 506645