रमना (गढ़वा), राहुल कुमार
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रमना प्रखंड मुख्यालय स्थित वन विभाग परिसर में शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
शोकसभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर मेहता ने की। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के जननायक थे। वे जनभावनाओं के प्रतीक भी थे। उन्होंने हमेशा शोषित, वंचित और आदिवासी समाज के हक की लड़ाई लड़ी। उनके निधन से राज्य ने एक युगद्रष्टा नेता को खो दिया है।
विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा ने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष, बलिदान और सिद्धांतों से भरा रहा। उन्होंने झारखंड की माटी और अस्मिता को नई पहचान दिलाई। झामुमो कार्यकर्ताओं के लिए वे मार्गदर्शक की भूमिका में रहे। अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं।
वरिष्ठ झामुमो कार्यकर्ता अनुज चंद्रवंशी ने कहा कि शिबू सोरेन ने जिस तरह से सामाजिक न्याय, अधिकार और पहचान के लिए आंदोलन किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। वे सच्चे अर्थों में जननायक थे। उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी, लेकिन उनके विचार हम सभी को आगे बढ़ने की राह दिखाते रहेंगे।
इस अवसर पर मुन्ना पासवान, प्रदीप कुमार सिंह, मुन्ना प्रसाद, रामचंद्र राम, अनिल गुप्ता, राकेश सिंह, बिरेंची पासवान, चितरंजन सिंह, नरेश गुप्ता, नागेंद्र कुमार सिंह, बबलू कुमार सिंह, मंसूर अंसारी, सुभान अंसारी, नीरज गुप्ता, गोपाल प्रसाद गुप्ता, राजीव कुमार, मोहम्मद अली, कुलदीप पासवान, गुलाम अली, शोभन पासवान, उदित ठाकुर, प्रताप उरांव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
सभी ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
Advertisement






Users Today : 8
Total Users : 351813
Views Today : 8
Total views : 505895