भवनाथपुर(गढ़वा)l सामाजिक संस्था सोशल इनोवेशन ग्रुप के पर्यावरण प्रभारी राकेश रौशन ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने निवास स्थान खरौंधी प्रखंड के पीपरा में संस्था के अन्य सदस्यों के साथ 101 फलदार एवं छायादार और औषधीय पौधे लगाएं। इस दौरान बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्यावरण संतुलन व संरक्षण हेतु पौधारोपण एवं पौधा वितरण का कार्यक्रम विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुरू किया जाएगा l

राकेश रौशन ने लोगों को संदेश देते हुए बताया कि हमारे संस्था का हर सदस्य अपने जन्मदिन पर सामाजिक कार्य करते हैं। साथ ही पर्यावरण संतुलन व संरक्षण हेतु लगातार पौधारोपण करते आ रहे हैं। हमारे संस्था पिछले आठ वर्षों से इस क्षेत्र को हरा भरा बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। दुसरी ओर जहां आज के युवा अपने जन्मदिन पर विभिन्न तरह के फालतू खर्च करते हैं। अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हैं। उनके लिए यह जन्मदिन पर पौधारोपण कार्यक्रम बहुत बड़ा संदेश है। हम समाज के हर वर्ग से अपील करते हैं चाहे जैसे भी हो आपको जहां भी मौका मिले आप अपनी हिस्सेदारी पर्यावरण संतुलन व संरक्षण के कार्य में जरूर निभाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर पौधारोपण कार्यक्रम को भी जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति पौधा की देख रेख करने में असमर्थ है, तो वह हमारे संस्था द्वारा लगाए गए पौधों को गोद ले सकता है। मौके पर उपस्थित संगठन संयोजक रवि सिंह व युवा साथी शिशु पाल ने बताया कि अपने जन्मदिन पर पौधारोपण करना एक बहुत ही सराहनीय पहल है। हम सभी अगर अपने जन्मदिन पर पौधारोपण करते हैं तो जीवन में 100-150 पौधा लगा सकते हैं। और सबसे महत्वपूर्ण बात है की उनकी संरक्षण भी करना है। हम पिछले कुछ सालों से संस्था से जुड़ कर नये सोच और कार्यों को कर रहे हैं जिससे की हम में एक नई तरह की उर्जा का संचार होता है। हमरा संस्था आज झारखंड व बिहार के विभिन्न हिस्सों में हर तरह के सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा की इस वर्ष भी संस्था के द्वारा विभिन्न जगहों पर वृहद पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम किया जाएगा। अगर किसी व्यक्ति को पौधा चाहिए तो वह संस्था के किसी भी सदस्य से संपर्क कर सकते हैं। मौके पर अभिभावक अजय सिंह, युवा साथी प्रभात सिंह, खरौंधी प्रखंड संयोजक राजू रंजन चंद्रवंशी, अर्जून पासवान, छोटू, बिट्टू समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।
Advertisement
							
							 
  
 

 
                                    







 Users Today : 8
 Users Today : 8 Total Users : 349108
 Total Users : 349108 Views Today : 8
 Views Today : 8 Total views : 502211
 Total views : 502211