सगमा(गढ़वा)। सगमा प्रखंड मुख्यालय स्थित सगमा पंचायत सचिवालय के परिसर में शुक्रवार को प्रज्ञाकेंद्र का उद्घाटन सगमा मुखिया तेजलाल राम, उप प्रमुख अर्जुन पासवान, उप मुखिया मंगलेश यादव व जेएमएम अध्यक्ष जयगोपाल यादव ने संयुक्त रूप से फिता काट कर व नारियल फोड़कर किया।
प्रज्ञाकेंद्र को ही कॉमन सर्विस सेंटर की नाम से भी जाना जाता है। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुखिया तेजलाल राम ने कहा कि पंचायत में प्रज्ञा केंद्र खुल जाने से अब हमारे पंचायत के लोगों को जाति, आय निवास, मृत्यु व जन्म प्रमाणपत्र जैसे कार्यो के लिए इधर उधर भटकना नही पड़ेगा। सभी लोगों का कार्य अब समय से केंद्र के माध्यम से होगा। इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जयगोपाल यादव, चंद्रकांत यादव, अजय यादव, दयानंद यादव, जनार्दन यादव, रंजीत यादव, प्रज्ञा केंद्र संचालक अभिषेक दुबे, भरत यादव, रणधीर यादव, घुरन यादव, रोजगार सेवक शशिकांत सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement








Users Today : 11
Total Users : 352440
Views Today : 11
Total views : 506645