नेशनल डेस्क/अभिनव शुक्ला
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अपनी नई पारी की शुरुआत कर दिए। भगवंत मान ने आज दूसरी शादी सादे तरीके से सम्पन्न की। यह शादी पंजाबी रिती रिवाजों के साथ हुई। चंडीगढ़ के सीएम आवास में
यह शादी की सारी रस्में निभाई गई। शादी की रस्में (आनंद कारज) यहीं संपन्न हुई। वही इस शादी को लेकर चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास में हंसी-खुशी का माहौल देखने को मिला। सीएम आवास मेहमानों से भरा था। इन दोनों की शादी से पूरे मान परिवार में उत्साह का माहौल है। सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर, सीएम मान के एक करीबी परिवार से ही ताल्लुक रखती हैं।
पंजाब के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी सीएम पद पर रहते हुए शादी हो रही है। हालांकि भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। पहली पत्नी से उनका तलाक हो चुका है।

Advertisement
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने निभाई पिता की रस्में
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बेहद ही शादगी के साथ आज सीएम आवास में शादी की।आपको बता दें कि पंजाब के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ किसी सीएम पद पर रहते हुए शादी हो रही है। वही इस शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने पूरे परिवार के साथ इस शादी में पहुंचे।वही मीडिया रिपोर्ट की मुताबिक भगवंत मान की शादी में पिता की रस्में अरविंद केजरीवाल ने ही अदा की है। भगवंत मान की मां और पूरा परिवार डॉक्टर गुरप्रीत को पसंद करते हैं।
वही इस शादी में बेहद ही सीमित मेहमानों को बुलाया गया था।
सालियों ने भगवंत मान का रोका रास्ता, निभाई रस्मे
भगवंत मान और गुरप्रीत कौर की शादी आखिरकार संपन्न हो गई है। दोपहर 12 बजे करीब दोनों शादी के बंधन में बंध गये। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बिल्कुल सादे समारोह में पूरे विधि-विधान से डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी की। वही इस शादी में एक एक रस्म अदा की गई। इसी बीच शादी से पहले भगवंत मान का रास्ता सालियों ने रोक लिया था। उसके बाद फिर रिबन कटाई का नेग वाला पैसा भी लिया गया।
शादी बेहद सादगी तरीक़े से संपन्न हुआ।
लगभग 16 वर्ष छोटी है भगवंत मान की नई पत्नी
पंजाब के सीएम भगवंत मान की नई पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर के बारे में बताया जा रहा है कि वह मान के परिवार की बेहद करीबी हैं और काफी लंबे समय से भगवंत मान और उनकी होने वाली पत्नी एक दूसरे को जानते हैं।
मीडिया रिपोर्ट (नव भारत टाइम्स) के अनुसार बता दें कि भगवंत मान की नई पत्नी डाॅ गुरप्रीत कौर की उम्र लगभग 32 साल है, वही भगवंत मान की उम्र लगभग उम्र 48 वर्ष है। ऐसे में दोनो के बीच उम्र का फ़ासला 16 साल है। वहीँ भगवंत मान से उनकी नई पत्नी 16 वर्ष छोटी हैं। आपको बता दें कि दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले हुई थी। भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। पहली पत्नी से उन्होंने 2015 में तलाक लिया था।
बता दे कि गुरप्रीत कौर ने 2018 में हरियाणा के एक निजी विश्वविद्यालय से एमीबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। उनकी दो बड़ी बहनें हैं, जो विदेश में रहती हैं।
आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Advertisement






Users Today : 7
Total Users : 351593
Views Today : 8
Total views : 505599