नेशनल डेस्क
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर भारत एक दिन की राष्ट्रीय शोक मनाएगा। पीएम ने जापान के पूर्व पीएम की निधन की खबर पाकर दुख व्यक्त करते हुए 9 जुलाई को राष्ट्रीय शोक की घोषणा किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि शिंजो आबे के प्रति हमारे दिल में गहरा सम्मान है, इसलिए कल भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा,
“मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता, प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।”
हमले के बाद जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, मैं इस हमले की निंदा करता हूं। इस हमले को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने आगे कहा, हम वह सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं। डॉक्टर उन्हें बचाने के लिए मेहनत कर रहे हैं।
Advertisement






Users Today : 21
Total Users : 352329
Views Today : 27
Total views : 506501