श्री बंशीधर नगर(गढ़वा)
नगर उंटारी थाना क्षेत्र के उसका कला गांव स्थित प्रचीन शिव मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देते हुए चोरों ने मंदिर की घण्टी और घड़ी चुरा ली है। बाकी नदी के किनारे स्थित मंदिर में अहले सुबह जब गाँव के सुरेश शुक्ल मंदिर में पूजा करने गए तो उन्होंने देखा कि मंदिर में से मंदिर की घंटी और दिवार पर लगी घड़ी गायब थी। जब उन्होंने इसकी जानकारी गाँव के अन्य लोगों को दी तब वहां उपस्थित ग्रामीण भी हैरान हुए। वहीँ ग्रामीण सुरेश शुक्ल ने बताया कि वह नित्य पूजा करने आते है। उन्होंने कहा कि कल जब आए मंदिर में पूजा करने आया था, तो मंदिर में घंटी और घड़ी दोनों थी। लेकिन आज सुबह जब पूजा करने आए तो मंदिर मे से यह दोनों चीज़े गायब थी।
गाँव के ग्रामीणों ने बताया कि यह शिव मंदिर प्रचीन है, खासकर यहाँ पर छठ पूजा और दीपावली में पूजा करने वालों का तांता लगा रहा था। छठ पूजा में हजारों की संख्या में आसपास के गांवों के लोग इसी मंदिर के परिसर में करते हैं। यहां कि छठ पूजा देखते ही बनती हैं। बता दे कि यहां नदी किनारे स्थित शिव मंदिर और उसके आसपास मनमोहक दृश्य बहुत भी आनंदित करती है।
वही ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस गांव के लोग नित्य पूजा करने इसी मंदिर में आते है। इस मंदिर को गाँव के लोगों के सहयोग से ही मंदिर का निर्माण हुआ है। वही चोरों का इस कदर मंदिर में चोरी करना हैरान कर देने वाली घटना है।
मंदिर के आसपास जुआरीयों का अड्डा…
गाँव के ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि बाकी नदी किनारे, यहाँ छाया होने के कारण इस गांव के और इसके आसपास के गांव के कुछ व्यक्ति यहाँ पर जुआ खेलते हैं। यहां पर जुआ विगत कई वर्षों से खेलते हैं। पुलिस प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद कोई भी जुआरी पकड़ नही आता है। जुआरी बेखौफ़ होकर जुआ खेलते हैं। इसकी शिकायत गाँव के अन्य लोगों ने पुलिस प्रशासन को पहले भी दी थीं। पुलिस प्रशासन ने पकड़ने की कोशिश भी करा था लेकिन जुआरी भाग चढ़ बैठते हैं। जुआरी हमेशा प्रसासन के पकड़ से बाहर रहते हैं।
Advertisement






Users Today : 35
Total Users : 351455
Views Today : 36
Total views : 505425