संगठन के संस्थापक राहुल झा उर्फ चन्दन ने अभी तक खुद 20 बार से अधिक किया है रक्तदान
मुंगेर/विराट सिंह
योग नगरी सामाजिक सहायता संगठन के सक्रिय सदस्य छोटू कुमार ने कर महिला की जान बचाई है। उक्त महिला गर्भवती महिला सदर अस्पताल मुंगेर में इलाजरत थी। उसे बी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी। जानकारी मिलते ही रक्तदान किया। जिससे महिला की जान बच गयी।
इससे पहले भी छोटू ने संगठन के लिए दो बार रक्तदान कर मानवता का उदाहरण पेश किया है।
इलाजरत गर्भवती महिला का हीमोग्लोबिन 7 था। उसे तत्काल रक्त की आवश्यकता थी लेकिन मिल नही पा रहा था। जैसे इसकी जानकारी योग नगरी समाजिक सहायता संगठन के संस्थापक राहुल झा उर्फ चंदन को मिली, उन्होंने तुरंत अपने संगठन के सदस्य छोटू से संपर्क किया। और छोटू ने हामी भर दी।
राहुल झा उर्फ चंदन ने लोगों से निवेदन किया कि अगर आप स्वस्थ हैं तो रक्तदान जरूर करें। जिससे कि रक्त की कमी से किसी की मौत नही हो सके। मौके पर मौजूद संगठन के सदस्य छोटू कुमार, मोंटी कुमार, सह कोषाध्यक्ष पीयूष यादव, मीडिया प्रभारी अश्वनी, स्वेतम झा के अलावे अन्य लोग मौजूद थे
Advertisement







Users Today : 23
Total Users : 350589
Views Today : 39
Total views : 504330