भवनाथपुर(गढ़वा)। भवनाथपुर प्रखंड के अरसली(दक्षिणी) पंचायत सचिवालय में विशेष ग्राम सभा का आयोजन मुखिया अनिता देवी की अध्यक्षता में किया गया। विशेष ग्राम सभा में पूर्व आइकोनिक वीक के तहत 9 विषयों पर पंचायत स्तरीय बैठक में जो चर्चा की गई थी, उन विषयों से संबंधित प्रस्ताव को आज के ग्राम सभा में सर्वसम्मति से सम्मिलित किया गया। जिसमे गरीबी उन्मूलन, बढ़ती हुई आजीविका, अच्छे शासन का गांव, जल पर्याप्त गांव, स्वच्छ एवं हरा गांव, स्वस्थ गांव, गांव में लैंगिक समावेशी विकास, बाल सुलभ पंचायत शामिल है।

मुख्य रूप से विद्यालय में उचित प्रबंधन व शैक्षणिक माहौल तैयार करना, आंगनबाड़ी प्रबंधन, जनवितरण में सुधार हेतु निगरानी सह वितरण समिति का गठन, वन प्रबंधन व सुरक्षा समिति की समीक्षा, कांजी हाउस की स्थापना, महिलाओं में आर्थिक विकास के लिए महिला समूहों को सरकारी कार्यों से जोड़ना, आधारभूत संरचना का विकास, गरीबी उन्मूलन से संबंधित विभिन्न योजनाओं व विषयों पर चर्चा के उपरांत सार्वजनिक योजनाओं को प्राथमिकता में सर्वसम्मति से पारित किया गया।
कार्यक्रम में मुखिया अनिता देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सह समाजसेवी सोनाकिशोर यादव, पंचायत समिति सदस्य शकील अहमद, उपमुखिया दयानंद यादव, रोजगार सेवक शशि कुमार, वार्ड सदस्य उपेंद्र यादव, ताहिर अंसारी, वशीर अहमद, सुनील साह, रीता देवी, सुरेन्द्र सिंह, उदय सिंह, लालनाथ यादव, अनुज यादव, कामेश्वर सिंह, विजय बियार, सुजीत ठाकुर, सुनील यादव, फिरोज अंसारी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
Advertisement






Users Today : 33
Total Users : 351453
Views Today : 34
Total views : 505423