भवनाथपुर(गढ़वा)। भवनाथपुर प्रखंड के अरसली उतरी पंचायत के वार्ड-6 के पार्षद बिमली देवी को इलाज के लिए अन्य वार्ड पार्षदों ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया। बिमली देवी आर्थिक अभाव के कारण ईलाज नहीं करवा पा रही थी। जिसकी सूचना के बाद उप मुखिया मीणा देवी, वार्ड सदस्य मनोज, पुष्पा देवी और सुदेश विश्वकर्मा ने एक-एक हजार रुपये का आर्थिक सहयोग दिया। बिमली देवी लिवर इन्फेक्शन व फेफड़ा में पानी हो जाने पर इलाज के परमेश्वरी हॉस्पिटल ग़ढ़वा में भर्ती है। आर्थिक समस्या के कारण इलाज में परेशानी हो रही थी। आर्थिक सहयोग करने वाले वार्ड पार्षदों ने बिमली देवी के जल्द स्वस्थ होने की कामना किया है।
Advertisement








Users Today : 4
Total Users : 351809
Views Today : 4
Total views : 505891