श्री बंशीधर नगर। 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेश चौबे ने प्रखंड क्षेत्र के 3 स्कूलों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय हेन्हों, मध्य विद्यालय मर्चवार और कन्या मध्य विद्यालय नगर उंटारी के निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली। इस संबंध में जानकारी देते हुए शैलेश ने बताया कि हेन्हों में एक से पांच तक क्लास में नामांकित 56 बच्चे में से मात्र 10 बच्चे ही उपस्थित थे। बच्चों की उपस्थिति कम होने पर प्रधानाध्यापक से नाराजगी व्यक्त किया। साथ ही कहा कि आपलोगो का काम है कि बच्चों और अभिभावकों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करे। हेन्हों में मध्यान भोजन का भी निरीक्षण किया। बच्चों को मेन्यू के अनुसार भोजन देने की बात कही। मध्य विद्यालय मर्चवार में भी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और ज्यादा से ज्यादा बच्चों की उपस्थिति कराने का निर्देश दिया। कन्या मध्य विद्यालय नगर उंटारी के 5 वर्गों में टीचर नही थे। अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त किया। प्रधानाध्यापक और सभी शिक्षिकाओं से समय पर और सभी घण्टी में बच्चों को पढ़ाने की बात कही। कहा कि बच्चों की पढ़ाई पर सरकार काफी खर्च कर रही है। लेकिन टीचर्स ही बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नही देंगे तो पैसा बर्बाद होगा ही साथ ही देश के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ होगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वे शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अवगत कराएंगे।
Advertisement







Users Today : 1
Total Users : 350988
Views Today : 1
Total views : 504841