रांची/हिन्दुस्तान की आवाज़
हरियाणा के बाद रांची में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। वाहन चेकिंग के दौरान महिला सब इंस्पेक्टर की पिकअप वाहन से कुचलकर हत्या कर दी गयी। इससे पहले हरियाणा के मेवात में खनन माफियाओं ने डीएसपी की डंफर से कुचल कर हत्या कर दी थी। रांची के तुपुदाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान महिला सब इंस्पेक्टर संध्या टोपनो एक पिकअप को रोकने का इशारा किया। इसी दौरान पिकअप ने रुकने के बजाय स्पीड बढ़ाकर पुलिस अधिकारी को कुचल दिया। जिससे महिला पुलिस अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप भागने में सफल रहा। घटना के पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस हत्यारे को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पशु तस्करी की सूचना मिलने पर पुलिस वाहनो कि जांच कर रही थी। अब लोगो के मन मे भी खौफ बन गया है कि जब अपराधियों के सामने पुलिस ही सुरक्षित नही है तो आम आदमी का क्या होगा। इससे पहले हरियाणा के मेवात में खनन माफियाओं द्वारा डीएसपी सुरेंद्र सिंह विश्नोई के डंफर से कुचल कर हत्या के मामले ने अपराधियों के मंसूबे जगजाहिर कर दिया था।
Advertisement








Users Today : 20
Total Users : 350478
Views Today : 23
Total views : 504173