श्री बंशीधर नगर। हिंदुस्तान की आवाजश्री बंशीधर नगर में 3 दशकों के बाद सिविल कोर्ट का तोहफा मिला है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमना ने रांची से सिविल कोर्ट का ऑनलाइन उद्घाटन किया। उद्घाटन होते ही सिविल कोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग ताली बजाकर इस ऐतिहासिक क्षण का स्वागत किया। सिविल कोर्ट परिसर में बड़े एलईडी स्क्रीन पर ऑनलाइन उद्घाटन का सीधा प्रसारण किया गया। उद्घाटन से पूर्व नगर उंटारी शहर का डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म के जरिये परिचय कराया गया।

सिविल कोर्ट में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधान जिला जज राजेश शरण सिंह, डीसी रमेश घोलप, एसपी अंजनी कुमार झा, एसडीओ आलोक कुमार, डीएसपी प्रमोद कुमार केशरी मौजूद थे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही स्कूली बच्चों ने पारम्परिक रूप से स्वागत किया गया। बैंड बाजे के धुन पर कार्यक्रम स्थल पर ले जाया गया। इज़ दौरान स्कूली बच्चों ने पदाधिकारियों के ऊपर पुष्प वर्षा भी किया।

कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतम कृष्ण सिन्हा, डीएफओ सौराष्ट्र शुक्ला, परेश तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता शारदा महेश प्रताप देव, वैधनाथ तिवारी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शम्भू नाथ सौदागर, हृदयानंद कमलापुरी, शैलेश चौबे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 7
Total Users : 352404
Views Today : 8
Total views : 506594