रांची/हिन्दुस्तान की आवाज
राष्ट्रपति चुनाव में बड़े पैमाने पर विपक्षी पार्टियों के सांसद और विधायक के क्रॉस वोटिंग के जरिये एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को मत देने की बात सामने आई थी। इसे लेकर अब आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।
इसे लेकर झारखंड के फायर ब्रांड भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने इरफान अंसारी पर तंज कसा गया है। विधायक भानू प्रताप शाही ने ट्वीट कर इरफान पर तंज कसा है। भानू ने कहा की
Mr @IrfanAnsariMLA जी आपको नहीं चाहिए था ऐसा करना ठीक है आप @INCIndia से नाराज़ हैं तो NDA को वोट दे देते इनवैलिड वोट करने से क्या फ़ायदा मिला आपको ?
जानबूझ कर वोट बर्बाद करना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं ..
मालूम हो कि झारखंड में भाजपा विधायक भानू प्रताप शाही और कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के बीच 36 का आकंड़ा है। दोनों के बीच जमकर बहसबाजी होती है। सोशल मीडिया के जरिये दोनों एक दूसरे पर हमला करने का कोई भी मौका नही छोड़ते। ऐसे में भानू के ट्वीट के बाद अब इरफान कैसे पलटवार करते है देखना दिलचस्प होगा।
Advertisement








Users Today : 23
Total Users : 351790
Views Today : 42
Total views : 505872