गढ़वा। झामुमो नेता मुक्तेश्वर पांडेय को प्रदेश कमिटी ने जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने इसकी सूचना पार्टी के जिला अध्यक्ष व सचिव को भेजी है। जारी सूची में मुक्तेश्वर पांडेय, लल्लू राम, नरेश चौधरी, निर्मल पासवान, विनोद चंद्रवंशी, विकाश सिंह कुशवाहा को उपाध्यक्ष, संगठन सचिव के रूप में शत्रुधन चंद्रवंशी, मोहम्मद करीब अंसारी, सुरेंद्र गुप्ता, उमेश सिंह, संयुक्त सचिव के रूप में धर्मराज पासवान, फैजुल अंसारी, कामता प्रसाद, सरयू सिंह खरवार, बिद्यापति भुईंया और मुखराम भारती का नाम शामिल है। साथ ही 51 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई है। विनोद पांडेय ने सभी सदस्यों को पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करने का निर्देश दिया है।
वही मुक्तेश्वर पांडेय और निर्मल पासवान के जिला उपाध्यक्ष बनने पर श्री बंशीधर नगर झामुमो के लोगो ने बधाई दिया है। बधाई देने वालो में अमरनाथ पांडेय, उपेंद्र कुमार, देवेंद्र सिंह, संजय सिंह, संजय पांडेय, विश्वनाथ पाल, सीताराम पासवान, विनय ठाकुर सहित कई लोगो के नाम शामिल है।
Advertisement







Users Today : 11
Total Users : 351845
Views Today : 11
Total views : 505929