भवनाथपुर। भवनाथपुर प्रखंड अंतर्गत पंडरिया पंचायत क़े सरईया गांव में हुई वज्रपात की घटना में माँ-बेटी घायल हो गयी। घटना शाम 5 बजे की है। वज्रपात कि चपेट में आई को 108 एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया गया। स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों को सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। सरईया गांव निवासी सिनोद साह की पत्नी चिंता देवी अपनी बेटी के साथ बारिश से बचने के लिए आम क़े पेड़ क़े निचे ख़डी थी। इसी दौरान तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ। जिससे दोनों उसके चपेट में आ गये। स्थानीय लोग जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे। और एम्बुलेंस को कॉल किया। जिसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया।
Advertisement








Users Today : 19
Total Users : 350789
Views Today : 21
Total views : 504585