रमना (गढ़वा)। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कार्यसमिति में रमना प्रखंड से ब्रह्मदेव मेहता व शब्बु हुसैन को शामिल किया गया है। इसे लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में खुशी है। प्रखंड कमिटी ने जिला कमिटी में शामिल किए गए लोगो को बधाई दिया है। इस संबंध में झामुमो कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ब्रह्मदेव मेहता व शब्बु हुसैन झामुमो के समर्पित कार्यकर्ता हैं। जिला कार्यसमिति में ब्रह्मदेव मेहता व शबु हुसैन को शामिल किए जाने से संगठन और मजबूत होगा। बधाई देने वालों में गोपाल प्रसाद गुप्ता, रोहित वर्मा, चितरंजन सिंह, उदित ठाकुर, सुनील उरांव, राजेन्द्र उरांव, अमरेश उरांव, विशेश्वर मेहता सहित कई झामुमो कार्यकर्ताओं का नाम शामिल है।
Advertisement








Users Today : 23
Total Users : 351790
Views Today : 42
Total views : 505872