केतार(गढ़वा)। केतार प्रखंड के केतरी गांव के भैसहट घाट से केतरी स्कूल तक 1 करोड़ 55 लाख और दासीपुर मेन रोड से पंडा पुल तक 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पीसीसी रोड का शिलान्यास विधायक भानू प्रताप शाही ने किया। इस दौरान विधायक ने बुजुर्ग धनेश्वर सिंह व राजनाथ जयसवाल के हाथों विधिवत पूजा पाठ कर नारियल तोड़वाया। इस दौरान उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि भवनाथपुर विधान सभा में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला भी किया।
विधायक ने कहा की हमारे केतार प्रखंड को अकाल घोषित किया जाए। पानी नही बरसने से धान का बीज, मक्का, तील अरहर फसल बर्बाद हो चुका है। जिससे किसानों के समक्ष विकट समस्या उत्पन्न हो गयी है।
कई किसान कर्ज लेकर अपने खेत में फसल की बुवाई किए हैं। इस प्रखंड को अकाल घोषित किया जाए।
मौके पर केतार मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि बिक्रमा सिंह , हेमंत पाठक, बाबूलाल यादव,सतेन्द्र ठाकुर, मुकुंदपुर मुखिया मूंगा साह, प्रमोद कुमार, परती पंचायत मुखिया मुनी देवी, मंडल अध्यक्ष कन्हैया प्रसाद, कुंडल सिंह, राकेश सिंह, सत्येन्द्र ठाकुर, उमेश दुबे, सुधीर ठाकुर सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 12
Total Users : 352080
Views Today : 13
Total views : 506209