विशुनपुरा(गढ़वा)/ राजू सिंह
विशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के पातो गांव अंतर्गत पहाड़ी पर अवस्थित प्रसिद्ध बाबा भांग राज पर अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया।मौसम की बेरुखी को लेकर परेशान किसानों ने भगवान इंद्रदेव को से बरसात की कामना करते हुए यह आयोजन किया है। किसानों ने बताया कि आधा सावन खत्म होने वाला है लेकिन अभी तक बरसात नही हुआ है। जिससे किसानों द्वारा लगाए गए धान का बिचड़ा, मकई और दलहन-तिलहन फसल बर्बाद होने की कगार पर है।
सोमवार को बारिश होने के लिए,बाबा भांगराज पहाड़ी पर अखंड कीर्तन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगो ने ढोलक मंजीरे के साथ लगातार पांच घंटे तक हरे राम, हरे राम, राम-राम हरे-हरे, हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे-हरे का जाप करते हुए जल्द बारिश होने की कामना कर रहे हैं। अखण्ड कीर्तन से आस पास के गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। कार्यक्रम में सारो, पिपरी, ओढ़ेया, पातो गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मुख्य भूमिका समाजसेवी रामनाथ पाल, अजय आजाद, प्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल सहित विभिन्न गांव से आए राजु चंद्रवंशी, नन्हक यादव, रामचंद्र यादव, राम सुंदर यादव, देवी लाल रजक, सुनील गुप्ता, राजिंद्र चंद्रवंशी, अवधेश चंद्रवंशी, अजीत रजक, रामवतार पाल, सुरेंद्र पाल, दीपू लाल, भूखन साव, संजय चंद्रवंशी, संतोष अरवाली, शिव कुमार यादव सहित सैकड़ों लोगो ने योगदान दिया।

Advertisement
वहीं पहाड़ी स्थित बाबा भांगराज से पहली बार बाबा धाम के लिए कावरियों का जत्था पूजा पाठ कर रवाना हुआ। इलाके के अमन चैन व खुशहाली और हरियाली के लिए ओढेया पिपरी के मृत्युंजय गुप्ता, अंबिका साव, मुकेश बियार, देवन भगत, सवारथ यादव, धर्मेंद्र चंद्रवंशी, रामचंद्र चंद्रबंशी, जोखन बियार, बिनोद चहंद्रबंशी, चंदन कुमार, छोटन कुमार, यशोदा देवी, राजकुमारी देवी ने बाबा भांग राज से आशीर्वाद लेकर बाबा धाम के किये प्रस्थान किये।
Advertisement







Users Today : 11
Total Users : 349245
Views Today : 38
Total views : 502467