श्रीबंशीधर नगर। प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को बीस सूत्री क्रियान्वयन समन्वय समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष शैलेश कुमार चौबे व संचालन बीडीओ श्रवण कुमार ने किया। बैठक में विभिन्न विभाग के कर्मी और प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान बीस सूत्री अध्यक्ष ने प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं से संबंधित विभागवार जानकारी लिया। बैठक में बीस सूत्री अध्यक्ष ने कहा कि नगर सब्जी बाजार व एनएच 75 मेन रोड से मीट, मछली की दुकान अविलंब हटाया जाए। शिक्षा की गिरती व्यवस्था को लेकर एक टीम प्रखंड स्तर पर बनाई जाए जो स्कूलों में जाकर जांच कर सके। उन्होंने अंचल कार्यालय पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मोटेशन और ऑनलाइन में देरी होने से आम जनता काफी परेशान है। जल्द से जल्द इसे दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि सांप काटने पर पोस्टमार्टम जरूर कराये, जिससे कि पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता की राशि मिल सके। मनरेगा की लंबित योजनाओं को जल्द पूर्ण करने का निर्देश प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को दिया गया। वहीं कृषि विभाग के द्वारा सुखाड़ के चलते 5 एकड़ तक किसानों को मुआवजा के लिए सरकारी प्रावधान हेतु जल्द फॉर्म भरवाने का निर्देश दिया गया। अध्यक्ष ने नगर पंचायत क्षेत्र में जितने भी सूखे पेड़ है उसे जल्द से जल्द कटवाने की बात कही। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बस स्टैंड को जल्द दूसरे जगह करने का कार्यवाही पर संतोष व्यक्त किया। बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सीडीपीओ रीना साहू, डॉक्टर संतोष कुमार, कल्याण पदाधिकारी सोशलिस्ट राम सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
Advertisement






Users Today : 10
Total Users : 351757
Views Today : 12
Total views : 505818