असम के मुख्यमंत्री झारखण्ड सरकार गिराने का रच रहे साजिश, कांग्रेस विधायक के दावों से राजनीति गर्म

नेशनल डेस्क/हिन्दुस्तान की आवाज़

झारखंड कांग्रेस के विधायकों को तोड़ कर भाजपा झारखंड ऑपरेशन लोटस चलाना चाहती थी। जिसका कमान असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने कमान संभाला था। यह सनसनीखेज खुलासा बेरमो से कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह ने किया है। उन्होंने कहा कि हावड़ा में भारी मात्रा में कैश के साथ पकड़े गए तीनो कांग्रेसी विधायको ने उनसे भी संपर्क किया था। उन्हें कोलकाता मिलने बुलाया था। कोलकाता से सभी को असम के गुवाहाटी जाना था। जहां मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा से मुलाकात करनी थी। जयमंगल सिंह ने यह भी खुलासा किया कि असम के मुख्यमंत्री ने विधायकों से कुछ वादे किए थे जिसमे हेमंत सोरेन की सरकार गिराकर भाजपा की सरकार बनाना था। सरकार बनने पर कांग्रेस से अलग होने वाले विधायकों को मंत्री पद के अलावे 10-10 करोड़ रुपये देने की बात थी। जयमंगल सिंह के इस दावे पर प्रदेश की राजनीति पूरी तरह से गर्मा गयी है।

शनिवार की रात पश्चिम बंगाल पुलिस ने झारखंड के तीन विधायको इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विकसेल कोंगारी को भारी मात्रा में कैश के साथ पकड़ा था। इन विधायकों के पकड़े जाने के बाद राजनीतिक भूचाल आ गया था। इन विधायकों पर भाजपा से पैसे लेकर सरकार गिराने का आरोप लगने लगा था। वही कांग्रेस ने इन विधायकों के खिलाफ पुलिस में केस भी दर्ज करवाया है।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!