श्री बंशीधर नगर। श्री बंशीधर नगर शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान फिर से शुरू हो गया है। मंगलवार को सब्जी बाजार में लोगो द्वारा किये गए अतिक्रमण को जेसीबी लगाकर साफ किया गया। अगले दिन भी अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमण हटाने के अभियान को लेकर लेकर सब्जी बाजार में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सब्जी बाजार से एनएच जाने वाली सड़क को बंद कर दिया गया था। अतिक्रमण हटाने वाले जगह से लोगो को हटा दिया गया था। वही अतिक्रमण चलने की खबर मिलते ही लोग अपने घर के पास किये गए अतिक्रमण को खुद हटाते नजर आए। एसडीओ आलोक कुमार ने शहर से पूरी तरह अतिक्रमण हटाने को लेकर पहले ही पदाधिकारियों की टीम बना दी थी। इससे पहले बैल बाजार में कुछ दिन पूर्व अतिक्रमण हटाया गया था। सब्जी बाजार में अतिक्रमण हटाने के बाद एनएच-75 के किनारे पूरे शहर में इस तरह की कार्यवाई की जाएगी। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार तिर्की, अंचल पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा, सीआई दुखन राम, सिटी मैनेजर रवि कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद थे।
Advertisement






Users Today : 18
Total Users : 352151
Views Today : 38
Total views : 506302