रंका(गढ़वा)। रंका अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र के सोनदाग पंचायत में नागपंचमी के अवसर पर दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंगलवार रात आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुखिया रीमा देवी और नागपंचमी पूजा समिति के अध्यक्ष विजय राम ने किया। दंगल में रंका अनुमंडल मुख्यालय सहित आस-पास के क्षेत्रों के दर्जनों पहलवानों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुखिया ने कहा कि नागपंचमी हमलोगों का महत्वपूर्ण त्योहार है। इस अवसर पर ऐसे आयोजन से काफी खुशी मिल रही है। पारंपरिक खेल को जिंदा रखने में आयोजन समिति का प्रयास काबिलेतारीफ है। दंगल से मनोरंजन के साथ-साथ शारिरिक और मनसिक विकास होता है। इस दौरान दंगल में भाग लेने प्रतिभागियों के प्रदर्शन से लोगों ने काफी मनोरंजन किया। इस मौके पर पूर्व मुखिया मालती देवी, विजय राम, सुरेश सिंह, हेमंत कुमार पासवान, कुलदीप यादव, संजय यादव, नगीना सिंह, उतम पाण्डेय सहित सैकड़ों की संख्या में मौजूद थे। वही विधि व्यवस्था को लेकर रंका थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय अपने जवान के साथ अखाडा परिसर में तैनात नजर आये।
Advertisement







Users Today : 1
Total Users : 350706
Views Today : 1
Total views : 504493