रमना(गढ़वा)/राहुल कुमार
रमना प्रखंड के गम्हरिया पंचायत सचिवालय परिसर मे फसल राहत योजना को लेकर शुक्रवार को शिविर लगाया गया। शिविर के माध्यम से लोगों को झारखंड राज्य फसल योजना की जानकारी दी गई। मौके पर मौजूद बीडीओ ललित प्रसाद सिंह ने किसानों को बताया कि फसल राहत योजना का लाभ लेने के लिए प्रज्ञा केंद्र से ऑनलाइन निबंधन कराना आवश्यक है। उन्होने कहा कि किसान वैकल्पिक खेती के तौर पर दलहन, तेलहन को चुने। उक्त फसल में पानी की बहुत आवश्कता नही है। साथ ही 90 प्रतिशत अनुदान पर मिलने वाला कृषि यंत्र के विकल्प को अपना कर आधुनिक खेती करें। इसके लिए बैंक भी किसान को केसीसी दे रही है। मौके पर मुखिया पनपत्ति देवी, उप मुखिया मख्यलाल यादव, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक संतोष कुमार पाल, पंचायत सेवक मोहम्मद हुसैन, जनसेवक रविंद्र कुमार, प्रज्ञा संचालक नीरज कुमार कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित थे
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 352399
Views Today : 2
Total views : 506588