सगमा(गढ़वा)/विनोद मिश्रा
प्रखंड अन्तर्गत पुतुर, कटहर कला गांव स्थित उतमही पहाड़ स्थित शिवलिंग पर सावन की अंतिम सोमवारी पर बीडीओ सत्यम कुमार सपत्नीक रुद्राभिषेक किया। पूजन अर्चन में उनकी पत्नी नेहा कुमारी मुखिया कलावती देवी, सरोज देवी में भाग लिया। जनकल्याण के लिए रुद्राभिषेक किया गया। एक घण्टे तक चले रुद्राभिषेक में 11लीटर दूध, दही, घी, शक्कर शहद और गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक किया। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बेलपत्र, कनेर का फुल, शमी पत्र, डूब कुशा, चावल, उलहड़ का फुल, धतूरा का फुल सहित अन्य फल भगवान पर चढ़ाया गया।

Advertisement
वही प्रखंड के बीरबल गांव में श्रावण माह के अंतिम सोमवारी को श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाला। कलश यात्रा का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख अजय साव, पूर्व जीप सदस्य नंदगोपाल यादव बिरबल पंचायत की मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा ने शुभारंभ किया। कलश यात्रा बिरबल गांव स्थित मलिया नदी से जल उठाकर शुरू हुआ। जो पूरे बिरबल गांव में भ्रमण किया। कलश यात्रा में शामिल लोगों के हर-हर महादेव की जय घोष से पूरा क्षेत्र गूंजयमान हो गया। गांव भ्रमण के बाद कलश यात्रा मलिया नदी के तट पर सूर्य मंदिर के बगल में स्थित शिव मंदिर पहुंचा। जहां सभी श्रद्धलुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।
इस दौरान उप प्रमुख अर्जुन पासवान, सगमा मुखिया तेजलाल भुईंया, कलावती देवी, इंद्रजीत कुशवाहा, सरोज देवी, देवचंद यादव, पंचायती राज पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह, पंचायत सेवक सुखदेव सिंह, राजू रंजन कुमार, उपेंद्र कुमार प्रभात पांडेय, प्रभात पांडेय, राजदेव सिंह, अवधेश कुमार, समिति के अध्यक्ष नरेश पासवान, कोषाध्यक्ष अखिलेश उरांव, बब्लू ठाकुर, सखिचंद प्रजापति, धर्मजीत यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। मंच संचालन प्रदीप ठाकुर व पारशनाथ यादव ने किया।
Advertisement









Users Today : 23
Total Users : 351790
Views Today : 42
Total views : 505872