रमना(गढ़वा)। राहुल कुमार
रमना प्रखंड के गम्हरिया निवासी निवासी नरेश पासवान का पुत्र दीपक पासवान(27वर्ष) की मौत वज्रपात की घटना में हो गयी। घटना रविवार देर रात की है। दीपक रात में पत्नी की तबियत खराब होने पर घर से दवा लेने गया था। इसी दौरान हुई वज्रपात की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना कि जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे। दीपक अपने पिता का इकलौता पुत्र था। वह चालक का काम कर घर परिवार चलाया करता था। मृतक के स्वजनों का रो-रो कर बूरा हाल है। सोमवार को अहले सुबह रमना थाना के अवर निरीक्षक विवेक पंडित जवानों के साथ मृतक के घर पहुंचे। शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मे भेज दिया है। उधर मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Advertisement








Users Today : 22
Total Users : 351789
Views Today : 41
Total views : 505871