नेशनल डेस्क/हिन्दुस्तान की आवाज़
हिंदुस्तान की आवाज़ की खबर पर मुहर लग गयी है। बिहार में भाजपा और जदयू के रास्ते अलग हो गए है। नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के साथ मिलकर नई सरकार का गठन करने जा रहे है। इसे लेकर राज्यपाल से मिलने का समय नीतीश मांग चुके है। वही बीजेपी के सभी 16 मंत्री राज्यपाल से मिलकर इस्तीफा देने वाले है।
हिंदुस्तान की आवाज़ ने पहले ही जदयू और भाजपा के राहें जुदा होने की खबर प्रकाशित की थी। आरसीपी सिंह के जदयू छोड़ने के बाद दोनों दलों के बीच मनमुटाव चरम पर आ गया था। हालांकि भाजपा की ओर से नीतीश को मनाने का खूब प्रयास हुआ। गृह मंत्री अमित शाह भी नीतीश कुमार से बात चुके है। लेकिन मामला सुलझ नही सका।
Advertisement







Users Today : 3
Total Users : 351021
Views Today : 3
Total views : 504877