विंढमगंज(सोनभद्र)/ विनोद मिश्रा
झारखंड से सटे उत्तर प्रदेश अंतर्गत विंढमगंज के रामलीला मैदान में संगीतमय रामकथा का आयोजन किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। कथा प्रयागराज से आए हुए पंडित श्री अक्षयानंद महाराज जी व उनके सहयोगी महंत श्री कालिका उपाध्याय, व्यास पंडित श्री जय नंदन महाराज जी और संचालक अरविंदाचार्य महाराज जी के द्वारा किया जा रहा है।

Advertisement
प्रधान व स्थानीय ग्राम सभा के लोगों के सहयोग से 9 दिवसीय राम कथा का आयोजनहो रहा है। सायं 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक कथा चलता है। कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक मंच पर नारियल फोड़कर राम मंदिर के पुजारी हृदयानंद व सहयोगी राजीव रंजन तिवारी ने किया। इस दौरान धूप-दीप, फूल-माला अर्पित रामचरितमानस रामायण पर किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों में ग्राम प्रधान तारा देवी, संजय गुप्ता प्रधान प्रतिनिधि, राकेश केसरी, पप्पू गुप्ता, अविनाश अग्रवाल, रामानंद सागर, विजय गुप्ता, मनोज रंगीला, बद्री केसरी, प्रवेश गुप्ता, राजा चंद्रवंशी, विनोद मिश्रा के अलावे बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद थे।
Advertisement






Users Today : 9
Total Users : 351005
Views Today : 9
Total views : 504859