रंका(गढ़वा)। रंका थाना क्षेत्र मानपुर पंचायत सचिवालय से ताला तोड़कर कंप्यूटर सहित अन्य सामान चोरी कर ली गयी है। इस संबंध में मानपुर पंचायत के मुखिया हासीम अंसारी ने बताया कि पंचायत सचिवालय को 15 अगस्त को लेकर साफ-सफाई कराने कुछ लोगो को भेजा गया था। वे लोग जब पंचायत सचिवालय पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। जिसकी सूचना उनलोगों ने मूझे दिया। वहां जाकर देखे तो कम्प्यूटर, बैटरी सहित अन्य सामान गायब था। जिसकी सूचना रंका थाना को दे दी गई है। इस संबंध में रंका थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि घटना कि जानकारी मिली है। जांच कर रहे है। चोरो को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Advertisement







Users Today : 12
Total Users : 351008
Views Today : 13
Total views : 504863