बिसुनपुरा: भाजपा मंडल कमिटी द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा, हजारों लोग हुए शामिल

बिशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
भाजपा मंडल कमिटी द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली गयी। बाइक से रैली की शक्ल में निकले इस यात्रा का नेतृत्व मंडल प्रभारी कृपाल सिंह कर रहे थे। विधायक भानु प्रताप शाही के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ो भाजपाई शामिल थे।अमहर छाता राज बाबा धाम से यात्रा की शुरुआत हुई। इसमे शामिल लोग हाथ मे तिरंगा झंडा लिए भारत माता की जय, वन्दे मातरम, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा-झंडा ऊँचा रहे हमारा, कौन चला भाई कौन चला -भारत माँ के लाल चला जैसे नारे लगा रहे थे। यात्रा गाँधी चौक, चक-चक मोड़, शंकर मोड़, लाल चौक, बिष्णु मंदिर होते हुए पिपरी कला बाजार तक गयी।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, मण्डल अध्यक्ष अवध बिहारी गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि पुलस्त शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि सह मुखिया प्रतिनिधि अशोक पासवान, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र दीक्षित, मण्डल महामंत्री कुंदन चौरसिया, मण्डल उपाध्यक्ष इंद्रजीत ठाकुर, उप प्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल, मिडिया प्रभारी मंटू पाण्डेय, विकास चंद्रवंशी, मण्डल प्रवक्ता आशीष कुमार सिंह, चिंटू सिंह, सुमंत मेहता, चन्दन चंद्रवंशी, मनदीप मेहता, रामलखन मेहता, अनिरुद्ध मेहता, जवाहर सिंह, पंकज सिंह, कामेश्वर उरांव, राजेंद्र प्रसाद, अशर्फी प्रजापति, बंधु पासवान, शिव प्रसाद चंद्रवंशी, संतोष गुप्ता, सुरेंद्र बैठा, आशीष चंद्रवंशी, रामस्वरूप मेहता, बिनोद सिंह, संजीव पाण्डेय, अयोध्या यादव सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!